Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-12

Chaibasa IED Blast: चाईबासा में नक्सलियों से मुठभेड़, आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद, दूसरा घायल

Meta Description

Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ जराइकेला थाना क्षेत्र के राधापोड़ा के जंगलों में उस समय हुई, जब सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने कायराना हरकत करते हुए आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें दो जवान घायल हो गए।

घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया था। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल जवान सुनील धान ने दम तोड़ दिया। सुनील की शहादत से सुरक्षाबलों में शोक की लहर है, वहीं उनके बलिदान ने एक बार फिर नक्सलियों की बर्बरता को सामने ला दिया है।
 
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब नक्सलियों के शीर्ष नेता छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को समाप्त करने और वार्ता के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने की बात कर रहे हैं। दूसरी ओर झारखंड में हिंसक गतिविधियों को अंजाम देना उनके दोगले रवैये को उजागर करता है।
 
गौरतलब है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में सुरक्षाबलों ने कई नक्सली बंकरों को ध्वस्त किया है और बड़ी संख्या में बम बरामद कर डिफ्यूज किए हैं।
 
सुरक्षा बलों के मुताबिक, कमजोर पड़ते नक्सली अब आईईडी और घात लगाकर हमले जैसे हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन सुरक्षाबलों के हौसले बुलंद हैं और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक क्षेत्र को नक्सल मुक्त नहीं कर दिया जाता।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !