Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बढ़ी सक्रियता, कल रांची आएंगे के. राजू और मल्लू भट्टी विक्रमार्क

Jharkhand Politics: झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क शुक्रवार को रांची पहुंचेंगे. दौरे के दौरान दोनों नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे.

बताया जा रहा है कि बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की रणनीति और सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी. कांग्रेस की ओर से राज्यसभा की एक सीट पर दावा पेश किया जाएगा.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी चाहती है कि राज्यसभा चुनाव में एक सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार मैदान में उतरे. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ होने वाली बैठक में विस्तार से बातचीत की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !