Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Ranchi News : JPSC में सहायक प्राध्यापक नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 10 जून को होगा दस्तावेज सत्यापन

Ranchi News :  झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक पद पर नियमित नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।


आयोग की ओर से बताया गया है कि मेधाक्रम और कोटिवार रिक्तियों के आधार पर पांच गुना अभ्यर्थियों का औपबंधिक प्राप्तांक पहले ही वेबसाइट पर जारी किया गया था। इसके बाद अभ्यर्थियों से 18 अगस्त 2025 तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।


आपत्तियों के निराकरण के बाद जारी हुए संशोधित अंक


प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद आयोग ने संशोधित अंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपनी जन्म तिथि और पंजीयन संख्या दर्ज कर संशोधित अंक देख सकते हैं। JPSC ने जानकारी दी है कि सहायक प्राध्यापक पद के लिए औपबंधिक रूप से योग्य पाए गए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 10 जून 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से आयोग कार्यालय में किया जाएगा।


इंटरव्यू के लिए बाद में जारी होगी सूचना


आयोग के अनुसार कोटिवार रिक्तियों के विरुद्ध पांच गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। सत्यापन से संबंधित दिशा-निर्देश और अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा विज्ञापन की कंडिका-6(ii) के तहत दस्तावेज सत्यापन के बाद रिक्तियों के अनुसार तीन गुना योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू की तिथि और अन्य जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !