Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी और गरज के साथ भारी बारिश, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप

Jamshedpur Weather: शुक्रवार को जमशेदपुर में अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी, काले बादलों और गरज के साथ शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को बारिश और तेज हवा के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में बिजली गुल
आंधी का असर शहर के कई हिस्सों में देखने को मिला। तेज हवा से पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे कुछ जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ। वहीं कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी सूचना मिली है। बारिश शुरू होते ही लोग दुकानों और सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

तेज हवाओं और बारिश ने बदला शहर का मिजाज
मौसम में आए इस अचानक बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवा और बारिश की संभावना जताई थी। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !