Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Bihar News : बाढ़ नाव हादसे में अबतक 5 शव बरामद, दो लोगों की तलाश जारी

Bihar News : उमानाथ धाम गंगा घाट पर हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे में अब तक पांच लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी है।


जानकारी के अनुसार हादसे के समय नाव पर कुल 14 लोग सवार थे। सभी लोग गंगा दियारा इलाके में सब्जी तोड़ने जा रहे थे। किनारे पहुंचने से पहले तेज हवा और असंतुलन के कारण नाव अचानक पलट गई, जिससे सभी लोग नदी में डूबने लगे।


सात लोगों को सुरक्षित निकाला गया


घटना के बाद आसपास मौजूद नाव चालकों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। हादसे में सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि सात लोग लापता हो गए थे। बाद में खोजबीन के दौरान पांच शव बरामद किए गए। एनडीआरएफ की टीम लगातार गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है और बाकी दो लापता लोगों की तलाश की जा रही है।


मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता


अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों के शव बरामद हुए हैं, उनके परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी शव मिलने के बाद संबंधित परिवारों को भी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग अब भी सदमे में हैं और प्रशासन की टीम मौके पर कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !