Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय में फ्लिपकार्ट की मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 150 छात्रों ने लिया हिस्सा

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की ओर से शुक्रवार को मोराबादी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन सभागार में फ्लिपकार्ट की मेगा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। इस प्लेसमेंट अभियान में करीब 150 छात्रों ने पंजीकरण कराया और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण डॉ. सुदेश कुमार साहू, प्रॉक्टर एवं व्यावसायिक अध्ययन परिषद के निदेशक डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता तथा इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के निदेशक डॉ. बसंत झारखंड उपस्थित रहे। वहीं फ्लिपकार्ट की ओर से पूर्वी क्षेत्र के वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ कुमार ने भर्ती टीम का नेतृत्व किया।

करियर निर्माण में ऐसे अवसर महत्वपूर्ण- डॉ. साहू
कार्यक्रम की शुरुआत में प्लेसमेंट सेल द्वारा अतिथियों और कंपनी प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुदेश कुमार साहू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्लेसमेंट कार्यक्रम विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और छात्रों को ऐसे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।

फ्लिपकार्ट ने दी भर्ती प्रक्रिया और करियर ग्रोथ की जानकारी
प्री-प्लेसमेंट टॉक के दौरान फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ कुमार ने कंपनी की कार्य संस्कृति, उपलब्ध पदों, करियर ग्रोथ, कर्मचारी सुविधाओं और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने सवाल पूछे और करियर संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं।

साक्षात्कार प्रक्रिया के साथ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया तथा फ्लिपकार्ट और रांची विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। उद्घाटन सत्र के बाद पंजीकृत अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की गई।

छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने की पहल
रांची विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल ने बताया कि छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव और करियर उन्मुख कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !