Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Railway News: टाटानगर में ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

Railway News: जमशेदपुर के टाटानगर और चक्रधरपुर रेल मंडल क्षेत्र में ट्रेनों के परिचालन समय में सुधार नहीं हो पा रहा है. रेलवे अधिकारियों के समय पर ट्रेन संचालन के दावों के बावजूद शुक्रवार को भी कई एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से टाटानगर स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

जानकारी के अनुसार मुंबई रूट से बिलासपुर होकर आने वाली पांच से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से टाटानगर पहुंचीं. देर से पहुंचने वाली ट्रेनों में अहमदाबाद एक्सप्रेस, गीतांजलि एक्सप्रेस, कुर्ला एक्सप्रेस और मुंबई मेल समेत अन्य ट्रेनें शामिल रहीं.

ट्रेनों के विलंब से पहुंचने के कारण स्टेशन पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. खासकर दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को काफी असुविधा हुई.

रेलवे से जुड़े जानकारों का कहना है कि कई बार दूसरे स्टेशनों से ट्रेनों के देर से रवाना होने के कारण पूरे रूट पर समय प्रभावित होता है, जिसका असर टाटानगर स्टेशन तक देखने को मिलता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !