Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-15

Jamshedpur Police In Action: फर्जी विजिलेंस और CBI अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, जमशेदपुर पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

Jamshedpur: विजिलेंस और सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले शातिर अपराधी को जमशेदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जयंत कुमार जायसवाल के रूप में हुई है, जो कोलकाता का रहने वाला है। पुलिस ने उसे कोलकाता से धर दबोचा है।
जयंत कुमार खुद को फर्जी अधिकारी बताकर देश के अलग अलग हिस्सों में ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। हाल ही में जमशेदपुर के कदमा और टेल्को थाना क्षेत्र में उसने घरों में घुसकर महिलाओं को डरा धमकाकर लाखों रुपये की ठगी की थी और फरार हो गया था। उसकी पहचान घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से हुई, लेकिन चूंकि वह स्थानीय निवासी नहीं था, इसलिए उसकी पहचान और गिरफ्तारी चुनौतीपूर्ण थी।

जमशेदपुर पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र और सूचनाओं के आधार पर उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में जयंत ने कबूला कि वह आईपीएल में सट्टेबाजी करता था और भारी नुकसान झेलने के बाद उसने इस तरह की ठगी को अपना रास्ता बना लिया।

पुलिस फिलहाल उसे जमशेदपुर ला रही है और गहन पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसने और किन-किन क्षेत्रों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !