Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

Bihar News : पूर्व मुख्यमंएत्री राबड़ी देवी को आवास खाली करने का नोटिस

Bihar News : बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को पटना स्थित 10, सर्कुलर रोड आवास खाली करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में विभाग की ओर से 29 मई 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।


नेता प्रतिपक्ष के लिए पहले ही आवंटित हो चुका है नया आवास


विभागीय पत्र के अनुसार 25 नवंबर 2025 को जारी आदेश के तहत नेता प्रतिपक्ष के लिए आवास संख्या-39, हार्डिंग रोड, पटना आवंटित किया गया था। इसके बावजूद राबड़ी देवी द्वारा पूर्व से आवंटित 10, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास अब तक खाली नहीं किया गया है।


नंदकिशोर यादव को दिया गया है आवास का आवंटन


भवन निर्माण विभाग ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि 27 मई 2026 को जारी आदेश के तहत 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव को आवंटित किया गया है। ऐसे में नए आवंटन को प्रभावी बनाने के लिए आवास को तत्काल खाली कराना आवश्यक है।

संयुक्त सचिव-सह-भू-संपदा पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में नेता प्रतिपक्ष सचिवालय को निर्देश दिया गया है कि राबड़ी देवी को आवास तत्काल रिक्त करने की सूचना दी जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि इस प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त है।

सरकारी नोटिस सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सभी की नजरें राबड़ी देवी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !