Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-15

Jamshedpur to get Medical college:जमशेदपुर के खासमहल में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, स्थल निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव

जमशेदपुर के खासमहल स्थित सदर अस्पताल के पास स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक नया मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण लगभग 25 एकड़ भूमि में प्रस्तावित है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने सदर अस्पताल के पीछे उपलब्ध भूमि का जायजा लिया और साथ ही अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 100 बेड वाले प्रीफैब्रिकेटेड अस्पताल का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल को शीघ्र शुरू किया जाए ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।

इसके अतिरिक्त, सदर अस्पताल की छत पर 100 बेड का एक नया वार्ड भी बनाया जाना है। संयुक्त सचिव ने जानकारी दी कि भविष्य में सदर अस्पताल की क्षमता को बढ़ाकर 350 बेड का किया जाएगा ताकि मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए आवश्यक मानकों को पूरा किया जा सके।

अस्पताल में ब्लड बैंक, आईसीयू, डायलिसिस सेंटर और ऑक्सीजन प्लांट जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं की समीक्षा की और सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !