Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

Ramgarh News : रामगढ़ में साइबर अपराधी गिरफ्तार, चार मोबाइल फोन बरामद

Ramgarh News : रामगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास कुमार उर्फ विकास यादव के रूप में हुई है, जो रामगढ़ थाना क्षेत्र के गुरुनानक मोहल्ला का निवासी बताया गया है। उसके पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया। जांच के दौरान बरामद मोबाइल फोन में इस्तेमाल किए जा रहे सभी सिम फर्जी पाए गए। पूछताछ में आरोपी ने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

मोबाइल जांच में मिले साइबर ठगी के सुराग, आरोपी न्यायिक हिरासत में

पुलिस जांच में मोबाइल फोन से साइबर ठगी, यूपीआई और नेट बैंकिंग के माध्यम से रुपये मंगाने से जुड़े कई अहम साक्ष्य मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।
डीएसपी (मुख्यालय) आलोक रंजन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब उसके डिजिटल नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की पहचान करने में जुटी है, ताकि साइबर ठगी से जुड़े पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !