Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

East Singhbhum News: बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, पटमदा में तीन मवेशियों की हुई मौत

East Singhbhum News: पूर्वी सिंहभूम के पटमदा थाना क्षेत्र के बामनी गांव में शनिवार दोपहर वज्रपात की घटना में एक किसान के तीन मवेशियों की मौत हो गई. घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जब इलाके में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी.

खेत से मवेशियों को लेकर लौट रहे थे बलराम सिंह
जानकारी के अनुसार, पोड़ोडीह टोला निवासी बलराम सिंह अपने मवेशियों को चराने के लिए खेत में गए थे. इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया. बारिश शुरू होने पर वह मवेशियों को लेकर घर लौट रहे थे.

आकाशीय बिजली की चपेट में आए तीनों मवेशी
घर लौटने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीनों मवेशी उसकी चपेट में आ गए. घटना स्थल पर ही तीनों मवेशियों की मौत हो गई. घटना से पशुपालक को नुकसान हुआ है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !