Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में प्रशासनिक फेरबदल के बाद बदले विभागीय दायित्व, कई अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन में हाल ही में हुए तबादलों और पदस्थापन के बाद कई विभागों में जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है. अधिकारियों के स्थानांतरण और अवकाश पर रहने की वजह से कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार अतिरिक्त प्रभार के रूप में अन्य अधिकारियों को सौंपा गया है.

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी के स्थानांतरण के बाद जनगणना से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार को दी गई है. उपायुक्त की ओर से उन्हें यह अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है.

वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामद को उनके वर्तमान कार्यों के साथ जिला पंचायती राज पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. संबंधित विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है.

सामाजिक सुरक्षा विभाग की सहायक निदेशक नेहा संजना खलखो के लंबी छुट्टी पर रहने के कारण उनके कार्यों की जिम्मेदारी अब जिला खेल पदाधिकारी रानी तिर्की संभालेंगी. उन्हें सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

इधर, नवपदस्थापित अपर समाहर्ता अनुराग तिवारी को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) निदेशक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है. वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी के तबादले के बाद उपायुक्त के गोपनीय शाखा कार्यालय का प्रभार कार्यपालक दंडाधिकारी सह नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार को दिया गया है.

प्रशासनिक स्तर पर किए गए इन बदलावों का उद्देश्य विभागीय कार्यों की निरंतरता बनाए रखना और विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आने देना बताया जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !