Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Jamshedpur News: जुगसलाई से 26 वर्षीय टेम्पो चालक विजय सिंह लापता, परेशान परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना क्षेत्र से एक 26 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान विजय सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से टेम्पो चालक हैं। परिजनों के अनुसार विजय सिंह 8 मई 2026 को घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक विजय सिंह के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। युवक के अचानक लापता हो जाने से परिजन बेहद चिंतित और परेशान हैं।

लापता युवक के पिता देवी सिंह ने बताया कि मामले की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है तथा गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द उनके बेटे का पता लगाने की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि विजय सिंह के घर नहीं लौटने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है। उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

जानकारी मिलने पर करें संपर्क
यदि किसी व्यक्ति को विजय सिंह के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल परिजनों को 91552 99082 पर सूचना दें अथवा नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करें।
परिवार ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि लापता युवक सकुशल अपने घर लौट सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !