Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Jharkhand Weather Update: 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, इन इलाकों में हीटवेव जैसे हालात

Jharkhand Weather Update: झारखंड में रविवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आएगा। सक्रिय प्री-मानसून सिस्टम के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। वहीं उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रांची समेत पठारी इलाकों में सुहाना रहेगा मौसम
राजधानी रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और लोहरदगा सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में तापमान सामान्य से कम रहने के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा। रांची का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात का खतरा
मौसम विभाग ने धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और रांची समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

पलामू-गढ़वा में गर्मी का असर बरकरार
गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है। हालांकि बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में कुछ राहत मिलने की संभावना है, लेकिन दोपहर के समय हीटवेव जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। हाल के दिनों में डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा है, जहां तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं रांची, गुमला, खूंटी और सिमडेगा जैसे दक्षिणी-पठारी इलाकों में सुबह और शाम का मौसम काफी राहतभरा रह सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !