Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, बागुनहातु घाट से 3 अवैध 407 वाहन जब्त

Jamshedpur News: जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। धालभूमगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बागुनहातु घाट क्षेत्र में छापेमारी कर बालू लदे तीन अवैध 407 वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

तीन दिनों से लगातार चल रही है कार्रवाई
प्रशासन पिछले तीन दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में बहरागोड़ा के बड़सोल इलाके में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए छह ट्रक और एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। सभी वाहनों पर बिना वैध अनुमति बालू परिवहन का आरोप है।

पहले भी कई वाहनों पर हुई थी कार्रवाई
इससे पहले बहरागोड़ा मुख्य क्षेत्र में प्रशासन ने तीन ट्रिप ट्रेलर और एक ट्रैक्टर को भी अवैध बालू परिवहन के मामले में जब्त किया था। लगातार हो रही कार्रवाई से बालू कारोबार से जुड़े लोगों में बेचैनी बढ़ गई है और कई क्षेत्रों में अवैध गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

अवैध खनन पर आगे भी जारी रहेगा अभियान
खनन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !