Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Agniveer Recruitment: दानापुर से निकले 1025 जांबाज अग्निवीर, पासिंग आउट परेड में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जज्बा

Agniveer Recruitment: दानापुर स्थित बिहार रेजीमेंट केंद्र में अग्निपथ योजना के तहत बिहार रेजीमेंट के 1025 अग्निवीरों वाले सातवें बैच की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। 24 सप्ताह के कठिन सैन्य प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ये युवा सैनिक अब भारतीय सेना की विभिन्न यूनिटों में राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हैं।


तिरंगे के समक्ष ली देश की रक्षा की शपथ
परेड के दौरान अग्निवीरों ने तिरंगे के समक्ष गीता, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब और बाइबिल पर हाथ रखकर देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने की शपथ ली। बिहार रेजीमेंटल केंद्र के दंडपाल लेफ्टिनेंट कर्नल अंकुर कुमार मिश्रा ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान देशभक्ति और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला।

मेजर जनरल जयसिंह बैंसला ने की परेड की समीक्षा
परेड की समीक्षा मेजर जनरल जयसिंह बैंसला ने की। उन्होंने अग्निवीरों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। परेड में अग्निवीरों का अनुशासन, आत्मविश्वास और शानदार ड्रिल आकर्षण का केंद्र रहा, जिसकी उपस्थित अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों ने सराहना की।

उत्कृष्ट अग्निवीरों और अभिभावकों को मिला सम्मान
इस अवसर पर सभी अग्निवीरों के माता-पिता को उनके योगदान के सम्मान में ‘गौरव पदक’ प्रदान किया गया। वहीं प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को भी सम्मानित किया गया। अग्निवीर दयाराम चिचम को बेस्ट इन फायरिंग, निमल नगेसिना को बेस्ट इन पीटी तथा गुलाब धुर्वे को बेस्ट इन ड्रिल और बेस्ट रिक्रूट ऑफ द बैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !