Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Chatra News: चतरा के बक्शा डैम में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने का मामला सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार

Chatra News: चतरा के इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित बक्शा डैम में प्रतिबंधित पशु के अवशेष फेंके जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डीएसपी सुनील सिंह ने बताया कि माघोपुर निवासी वादी रविदास के लिखित आवेदन के आधार पर इटखोरी थाना में मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की.

दो घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचे आरोपी
मामला दर्ज होने के बाद इटखोरी थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार मामले की जांच आगे भी जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !