Seraikela: डोबो पुल से कांदरबेड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग पर रविवार को एक ट्रक और आर्टिका कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आवागमन प्रभावित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक और कार की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। कार और ट्रक के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
ट्रक चालक मौके से फरार, स्थानीय लोगों ने संभाली मोर्चा
स्थानीय लोगों के मुताबिक दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया। हादसे के तुरंत बाद सड़क पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। ऐसे में स्थानीय लोगों ने आगे बढ़कर यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। खबर लिखे जाने तक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक सड़क पर ही खड़ा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक को जल्द नहीं हटाया गया तो क्षेत्र में जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है।