Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Jamshedpur Accident: पारडीह में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, काली मंदिर के पास देर रात हुआ हादसा, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज

Jamshedpur: पारडीह काली मंदिर के समीप रविवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मादी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

आधार कार्ड से हुई घायल की पहचान
घटना के बाद घायल व्यक्ति के पास से बरामद आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान कपाली के हाशमी मोहल्ला निवासी मो. शहाबुद्दीन के रूप में की गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

घटनास्थल पर मिला वाहन का नंबर प्लेट
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, घटनास्थल पर वाहन का नंबर प्लेट गिर गया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुट गई है।

एक ही दिशा में जा रहे थे बाइक और कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार पारडीह चौक की ओर जा रहा था। उसी दिशा में एक कार भी तेज गति से जा रही थी। काली मंदिर के पास पहुंचते ही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ने का दावा किया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !