Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

Jharkhand Weather Update: 38°C तक पहुंचेगा पारा, पलामू-गढ़वा में गर्मी का कहर जारी, कई जिलों में बारिश से मिली राहत

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। प्री-मानसून गतिविधियों के चलते गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले क्षेत्रों में।

गर्मी से मिलेगी राहत, लेकिन उमस बनी रहेगी
आज राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान 32 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। रांची, खूंटी, गुमला और आसपास के क्षेत्रों में बादल और बारिश के कारण मौसम सुहावना रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
रांची, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, लातेहार समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

कहीं राहत, कहीं गर्मी का कहर
31 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी और बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को राहत मिली। वहीं पलामू और गढ़वा जैसे इलाके सबसे गर्म रहे। दूसरी ओर रांची, गुमला और सिमडेगा में हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !