Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

Bihar News: मुजफ्फरपुर में गैंगवार की गूंज, कुख्यात गोविंद शर्मा को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, SIT जांच में जुटी

Bihar News: मुजफ्फरपुर के व्यस्त अमर सिनेमा रोड स्थित छोटी कल्याणी इलाके में रविवार को कुख्यात अपराधी गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आईकॉन टावर के सामने हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोविंद शर्मा को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आईकॉन टावर के बाहर बरसाईं गोलियां
जानकारी के अनुसार, गोविंद शर्मा पिछले कुछ समय से छोटी कल्याणी स्थित आईकॉन टावर में किराए के मकान में रह रहा था। रविवार को वह टावर के बाहर मौजूद था, तभी अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और उस पर कई राउंड गोलियां चला दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला कुछ ही सेकंड में हुआ और अपराधी मौके से फरार हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें
गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोविंद शर्मा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही अस्पताल और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच में जुटी टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

अपराधियों की तलाश में SIT का गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश, आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई और गैंग कनेक्शन समेत कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !