Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

Jamshedpur News : विकास सिंह हत्याकांड का खुलासा, बदले की आग में की गई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News : उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए विकास सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने सूरज कुटिया और राजू कुंभकार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उलीडीह क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं।


नशा करने के बहाने बुलाकर चाकू और लोहे के रॉड से किया गया था हमला


सोमवार को एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि शंकोसाईं रोड नंबर-2 निवासी विकास सिंह की हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई थी। आरोपियों ने विकास सिंह को नशा करने के बहाने बुलाया और आदिवासी क्लब के पास ले जाकर चाकू और लोहे के रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी।


मौसेरे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए रची गई थी साजिश


पुलिस जांच में सामने आया कि राजू कुंभकार अपने मौसेरे भाई सौरभ शर्मा उर्फ पवन की हत्या का बदला लेना चाहता था। करीब एक वर्ष पूर्व हुई उस हत्या के मामले में विकास सिंह के छोटे भाई विक्की सिंह का नाम सामने आया था। विक्की जेल भी गया था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया है।

पुलिस के अनुसार, विक्की सिंह तक नहीं पहुंच पाने के कारण राजू कुंभकार ने उसके बड़े भाई विकास सिंह को निशाना बनाया। इसके लिए उसने अपने साथी सूरज कुटिया के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई और हत्या को अंजाम दिया।

घटना के बाद पुलिस ने विशेष जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !