Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-15

Ghaghidih Highlights Achievements: घाघीडीह मंडल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन, केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

घाघीडीह विकसित भारत के अमृतकाल — सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित एक विशेष आयोजन आज घाघीडीह मंडल में संपन्न हुआ। इस आयोजन का सफल संचालन मंडल अध्यक्ष श्री आनंद कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। सभी ने केंद्र सरकार की 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर अपने विचार साझा किए।
विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहे
अशोक मिश्रा,धीरज सिंह,शंकर सिंह,केशव सिंह,बिदानंद सिरका,सुजीत वर्मा,प्रवीण सिंह, विकास कुमार,पप्पू सिंह,रोहित कुमार,रघुनंदन शर्मा,अनिल शर्मा,राकेश शर्मा,उपेंद्र सिंह, धनंजय सिंह

 कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक बदलावों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत ढांचे के विकास, सामाजिक सुरक्षा में बढ़ोतरी और आत्मनिर्भर भारत अभियान की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने इसे भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया।
  

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !