Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Jharkhand News: दिल्ली में चमके झारखंड के रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, हीटवेव राहत अभियान में नई दिल्ली प्रशासन ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

Jharkhand: भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नई दिल्ली जिला प्रशासन, राजस्व विभाग और सिविल डिफेंस संगठन द्वारा संचालित गर्मी से जंग, दिल्ली सरकार के संग अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के राष्ट्रपति सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को नई दिल्ली सिविल डिफेंस टीम द्वारा टोपी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके हाथों कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कराया गया।

राहगीरों और श्रमिकों को वितरित किए गए राहत सामग्री
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संतोष कुमार ने राहगीरों, ऑटो रिक्शा चालकों, श्रमिकों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच टोपी, गमछा, ग्लूकोज, इलेक्ट्रोल, ओआरएस और ठंडे पेयजल का वितरण किया। उन्होंने लोगों को गर्मी और लू से बचाव के प्रति जागरूक भी किया।

दिल्ली में बनाए गए कूलिंग जोन और मोबाइल कूलिंग शेड
दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए दिल्ली सरकार, जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर कूलिंग जोन एवं मोबाइल कूलिंग शेड स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर राहगीरों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों और अन्य नागरिकों के लिए छाया में बैठने की व्यवस्था, पंखे, ठंडा पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

हीट स्ट्रोक से बचाव है अभियान का मुख्य उद्देश्य
इन कूलिंग जोनों का मुख्य उद्देश्य लोगों को तेज धूप और लू के प्रभाव से बचाना है, ताकि हीट स्ट्रोक एवं गर्मी से होने वाली अन्य बीमारियों की घटनाओं को रोका जा सके। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा और सतर्कता के प्रति भी जागरूक किया गया।

कई अधिकारी और स्वयंसेवक रहे मौजूद
कार्यक्रम में नई दिल्ली जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर कमल शर्मा, मनोज कुमार, अनिल शर्मा, सुल्तान खान समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर लोगों को राहत पहुंचाने और जागरूकता फैलाने का कार्य किया।

मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण- संतोष कुमार
कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रपति सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने दिल्ली सिविल डिफेंस विभाग एवं जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाती है, बल्कि मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। अवकाश यात्रा के दौरान कार्यक्रम में उनकी सहभागिता के लिए सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर कमल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !