Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

BREAKING: खान सर के कोचिंग संस्थान के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो बड़े संस्थानों में वर्चस्व की जंग की चर्चा

BREAKING: बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग संस्थान के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग उस स्थान के पास हुई जहां प्रसिद्ध शिक्षक खान सर का कोचिंग संस्थान संचालित होता है।

दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद की चर्चा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे दो कोचिंग संस्थानों के बीच कथित वर्चस्व की प्रतिस्पर्धा को कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि खान सर और ज्ञान बिंदु नामक कोचिंग संस्थान के संचालकों के बीच पहले से विवाद की स्थिति रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामले की तह तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।



अभी तक नहीं आया आधिकारिक बयान
पुलिस अधिकारियों की ओर से अब तक गोलीबारी के पीछे की वजह या इसमें शामिल लोगों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं खान सर
गौरतलब है कि खान सर पटना में अपना कोचिंग संस्थान संचालित करते हैं, जहां एसएससी, रेलवे, बीपीएससी, यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। फायरिंग की इस घटना के बाद कोचिंग क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !