Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Jamshedpur News: मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली; बिजली पोल और तार क्षतिग्रस्त

Jamshedpur News: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 पर बुधवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया. यहां राज मोबाइल के पास सड़क किनारे खड़ी एक बस में एकाएक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई. सुबह के वक्त बस से धुआं और आग उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी.

जानकारी के मुताबिक, यह बस रोजाना रात के वक्त इसी तय जगह पर पार्क की जाती थी और सुबह अपने निर्धारित रूट पर रवाना होती थी. घटना के समय भी वाहन खाली अवस्था में रास्ते किनारे ही खड़ा था. फिलहाल इस गाड़ी में आग किन वजहों से लगी, इसके पुख्ता कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.

इस भीषण अगलगी की चपेट में आने से पास ही मौजूद बिजली विभाग का एक खंभा और कई विद्युत तार बुरी तरह झुलस कर क्षतिग्रस्त हो गए. तारों के जलने की वजह से आसपास के पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप होने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस टीम आग लगने की असली वजह तलाशने में जुटी है. सबसे राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर वक्त रहते कदम न उठाए जाते, तो आग आसपास की दुकानों और अन्य संपत्तियों को भी अपनी जद में ले सकती थी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !