Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Ranchi News : पीजी पढ़ाई अब विश्वविद्यालय केंद्रित, 18 कॉलेजों में नए दाखिले बंद, रांची विश्वविद्यालय ने पीजी शिक्षा व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (पीजी) शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए शैक्षणिक सत्र 2025-27 से 18 संबद्ध कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रमों में नए नामांकन पर रोक लगाने का फैसला किया है। अब इन कॉलेजों में पीजी स्तर पर नए छात्रों का दाखिला नहीं लिया जाएगा।


4,420 सीटों के साथ विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में होगा नामांकन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह निर्णय पीजी पाठ्यक्रमों में लगातार घटती छात्र संख्या और सीटों के कम उपयोग को देखते हुए लिया गया है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा के बाद पीजी शिक्षण को विश्वविद्यालय स्तर पर केंद्रीकृत करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है।

नई व्यवस्था के तहत छात्रों को सीधे विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में प्रवेश लेना होगा। विश्वविद्यालय के 30 पीजी विभागों में कुल 4,420 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। पिछले सत्र में 4,307 छात्रों ने पीजी में नामांकन कराया था, जिसके आधार पर सीटों की समीक्षा की गई।


ग्रामीण छात्रों की बढ़ी चिंता, आवागमन की चुनौती भी सामने


हालांकि विश्वविद्यालय के इस फैसले को लेकर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के छात्रों में चिंता देखी जा रही है। अब तक कई छात्र अपने जिले या नजदीकी कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई पूरी कर लेते थे, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें विश्वविद्यालय केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। इससे आवागमन, आवास और अन्य व्यवस्थाओं की चुनौती बढ़ सकती है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नामांकन प्रक्रिया, सीट आवंटन और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !