Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-16

Jamshedpur MGM: अब नये परिसर में इलाज की शुरुआत, पुराना एमजीएम जल्द होगा बंद

डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में नवनिर्मित अस्पताल में सोमवार से गायनिक और सर्जरी विभाग में भर्ती प्रक्रिया के साथ ऑपरेशन भी शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही पुराने अस्पताल में संचालित सभी ओपीडी और प्रशासनिक भवन में कार्यरत रजिस्ट्रेशन काउंटर को बंद कर दिया गया है। अब सोमवार से सभी ओपीडी सेवाएं और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया नए भवन में संचालित होंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर. के. मंधान ने बताया कि ऑपरेशन शुरू होने के तीन से चार दिनों के भीतर गायनिक, शिशु एवं इमरजेंसी विभाग को भी नए परिसर में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसके बाद पुराना एमजीएम अस्पताल औपचारिक रूप से बंद कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुराने भवन में भर्ती गायनिक और शिशु रोग विभाग के मरीजों की स्थिति में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं, इमरजेंसी विभाग में अब सिर्फ गंभीर मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है, ताकि अन्य विभागों को शीघ्रता से स्थानांतरित किया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !