Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Delhi Fire Accident: दिल्ली होटल अग्निकांड पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने व्यक्त किया शोक

Delhi Fire Accident: दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई है. इस दर्दनाक हादसे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि इसकी खबर से उनका मन बहुत परेशान और व्यथित है.

शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना
मुख्यमंत्री ने इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों को इस गहरे दुख को सहने की ताकत दें.

सीएम हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु को प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. इसके साथ ही उन्होंने इस भीषण अग्निकांड में झुलसे और घायल हुए लोगों के जल्द से जल्द ठीक होने की भी कामना की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !