Jamshedpur News: 3 जून 2026 को दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) ने बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में कोल्हान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में कोल्हान DIG, पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
लंबित कांडों और तकनीकी परियोजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
बैठक में लंबित कांडों की प्रगति, क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, विशेष जांच दल (SIT) से जुड़े मामलों, SIPU, ICJS और CCTNS की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही ITSSO परियोजना की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
यातायात, पर्यटन सुरक्षा और डायल-112 व्यवस्था पर भी मंथन
समीक्षा बैठक में यातायात प्रबंधन, प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था तथा डायल-112 सेवा के संचालन में आ रही चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने विभिन्न जिलों की स्थिति और सुधारात्मक उपायों की जानकारी साझा की।
ADG का निर्देश, लंबित मामलों का जल्द निपटारा, जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
अपर पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों के अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने, कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा तकनीकी प्रणालियों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करने पर जोर देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की बात कही।