Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Jamshedpur News: जिला प्रशासन की पहल, बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत ग्रामीण आम उत्पादों को मिलेगा नया पहचान

Jamshedpur News: बिरसा हरित ग्राम योजना (मनरेगा) के तहत आयोजित होने वाले एकदिवसीय आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों के उत्पादों को बाजार से जोड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


अम्रपाली आम होंगे आकर्षण का केंद्र
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिला समूहों और किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर विपणन मंच उपलब्ध कराना है। मेले में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित विभिन्न किस्मों के आम प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जिनमें अम्रपाली आम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

गांव-गांव पहुंचेगी महोत्सव की जानकारी
प्रचार वाहन जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घूमकर लोगों को आम महोत्सव की जानकारी देगा। प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग मेले में शामिल होकर स्थानीय किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की खरीदारी करें तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहयोग दें।

महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल
पलाश के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव को ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्थानीय उत्पादों को अपनाकर किसानों एवं महिला समूहों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !