Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Jamshedpur News: 18 करोड़ की सड़क अधूरी, भाजपा ने उठाए भ्रष्टाचार के सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Jamshedpur News: जमशेदपुर में खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं और लंबे समय से काम अधूरा रहने को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है।


निर्माण एजेंसी पर लापरवाही का आरोप, सड़क बनी परेशानी का सबब
करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से ठप बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी कार्यस्थल से गायब है, जिसके कारण सड़क अधूरी और बदहाल स्थिति में पड़ी हुई है। जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और धूल के कारण लोगों को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

एम्बुलेंस से लेकर विद्यार्थियों तक सभी प्रभावित
खराब सड़क का असर आम लोगों के साथ-साथ ऑटो और एम्बुलेंस चालकों पर भी पड़ रहा है। मरीजों, विद्यार्थियों और रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं होने से स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन और सड़क जाम का सहारा भी लिया।

दोषियों पर कार्रवाई और अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने की मांग
भाजपा परसुडीह मंडल ने सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि निर्माण में हुई संभावित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही संवेदक की जवाबदेही तय कर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और सड़क की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !