Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Bokaro News: बोकारो अनीता देवी हत्याकांड मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्भवती नहीं थीं अनीता

Bokaro News: बोकारो के बेरमो में हुए चर्चित अनीता देवी हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से नया मोड़ आ गया है. रिपोर्ट के अनुसार, अनीता देवी गर्भवती नहीं थीं, जबकि पहले परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा उनके गर्भवती होने का दावा किया जा रहा था. हालांकि, पोस्टमार्टम ने साफ कर दिया है कि उनकी मौत सामान्य नहीं थी. उनके दिल पर अत्यधिक अंदरूनी चोट लगने के कारण जान गई थी, जिससे यह पूरी तरह साबित होता है कि उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी और यह सीधा-सीधा हत्या का मामला है.

यह वारदात 29 मई की देर शाम की है, जब अनीता देवी घर में खाना पकाने के लिए कोयला लेने गई थीं. इसी दौरान कोयला माफिया संतोष साव के करीब 20 गुर्गों ने उन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर पीट-पीटकर मार डाला था. पुलिस की शुरुआती सुस्ती को देखकर स्थानीय जनता का गुस्सा फूट पड़ा और पूरे इलाके में जोरदार आंदोलन शुरू हो गया. इस पर सियासत भी गरमाई और भाजपा नेता अमर बाउरी व सांसद ढुल्लू महतो ने कांग्रेस विधायक पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया.

बढ़ते जनआक्रोश और राजनीतिक दबाव के बाद बोकारो पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज की. एसपी के निर्देश पर मृतका के पति का बयान नए सिरे से दर्ज किया गया और मुख्य आरोपी कोयला माफिया संतोष साव समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही बाकी बचे आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !