Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Jamshedpur Crime News: जुगसलाई में संगठित आर्म्स सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, लोडेड देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस व मोबाइल बरामद

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संगठित आर्म्स सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके निशानदेही पर एक लोडेड देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस मामले में जुगसलाई थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(6), 25(1-बी)ए, 26 और 35 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को 3 जून 2026 को सूचना मिली थी कि जुगसलाई क्षेत्र में हथियार सप्लाई से जुड़े गिरोह के सदस्य एक युवक को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए गरीब नवाज कॉलोनी स्थित रेलवे पुल के नीचे पिलर के पास से दो संदिग्धों को पकड़ लिया।

पूछताछ में खुला राज
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाहिद हुसैन उर्फ विक्की (25 वर्ष) और मो. रेहान हुसैन (19 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने रेलवे पुल के नीचे झाड़ियों से एक लोहे का लोडेड देशी पिस्टल और 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

40 से 60 हजार रुपये में होती थी हथियारों की सप्लाई
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी जाहिद हुसैन उर्फ विक्की ने बताया कि अवैध हथियार सप्लायर एक देशी पिस्टल 40 हजार से 60 हजार रुपये तक में बेचते हैं। उसने स्वीकार किया कि वह हथियार सप्लायर और आपराधिक प्रवृत्ति के खरीदारों के बीच कड़ी का काम करता था। पुलिस का मानना है कि यह मामला संगठित हथियार तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है और इसके नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जाहिद हुसैन उर्फ विक्की के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में मारपीट का मामला, वर्ष 2024 और 2025 में आर्म्स एक्ट के मामले समेत कई संगीन कांडों में उसका नाम सामने आ चुका है। इससे स्पष्ट है कि वह पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह, गोपाल कुमार, विवेक कुमार पंडित, कृष्ण कुमार यादव, हवलदार वासुदेव महतो तथा गृह रक्षक चालक बिहारी कुमार मिश्रा शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !