Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में बंगाल के युवक की हत्या मामले में 5 महीने बाद FIR, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में करीब पांच महीने बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामला बिरसानगर ब्लॉक नंबर चार स्थित क्यू कंस्ट्रक्शन साइट का है. यहां 25 नवंबर को युवक विपद पांडा की हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद परिजनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने का प्रयास किया गया, लेकिन मामला दर्ज नहीं होने पर मृतक के पिता विधान चंद्र ने अदालत की शरण ली.

कोर्ट के निर्देश के बाद बिरसानगर थाना में हत्या का केस दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में बिरसानगर लालटांड़ निवासी उत्तम पांडे को आरोपी बनाया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपी का वर्तमान ठिकाना पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के दुबराजपुर में बताया गया है, जबकि उसका स्थायी पता बिरसानगर है.

मृतक विपद पांडा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बोरा बाजार थाना क्षेत्र के कुकुरचाड़ी गांव का रहने वाला था. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बिष्टुपुर में विवाहिता की हत्या मामले में नामजद केस
वहीं, बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेल्डीह बस्ती में विवाहिता मोनिका हांसदा की हत्या के मामले में भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.

मृतका की मां लखिया हांसदा के आवेदन पर दर्ज केस में बेल्डीह बस्ती निवासी राजू किस्कू को आरोपी बनाया गया है. पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

लखिया हांसदा सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के गोवर्धन गांव की रहने वाली हैं. पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !