Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Bihar News: लूट का विरोध बना जानलेवा, युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

Bihar News: मांझी प्रखंड के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़ीपुर कला गांव में गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को परिजन आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया।

लूट के दौरान फायरिंग, युवक घायल
जानकारी के अनुसार, माड़ीपुर कला निवासी स्व. विश्वनाथ सिंह के पुत्र नितेश कुमार सिंह के घर अपराधियों ने धावा बोलकर बक्सा लेकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान नितेश ने एक अपराधी को पकड़ लिया, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी और अपने साथी को छुड़ाकर मौके से फरार हो गए।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ राज कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !