Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Jamshedpur News: सुंदरनगर में मानसिक रूप से बीमार महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, बादामपहाड़ एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Jamshedpur: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना रेलवे स्टेशन के निकट हुई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. मृतका की पहचान 34 वर्षीय लक्ष्मी मुर्मू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से परसुडीह के सरजामदा क्षेत्र की निवासी थी। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से वह सुंदरनगर स्थित अपने मामा के घर पर रह रही थी।

रांची में चल रहा था इलाज
महिला के पति अरविंद मांझी ने बताया कि वह ओडिशा के बड़बिल स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मानसिक बीमारी से जूझ रही थी और पिछले करीब दो महीनों से रांची में उसका उपचार चल रहा था। दंपति के दो बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच लक्ष्मी मुर्मू घर से निकली थी। उसने अपनी मौसी से कहा था कि वह सुबह टहलने जा रही है। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

बादामपहाड़ एक्सप्रेस के सामने आने की आशंका
खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि महिला बादामपहाड़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई थी। परिजनों का मानना है कि मानसिक परेशानी के कारण उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !