Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Ranchi Crime News: रांची के पिठोरिया फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस को मिली 72 घंटे की रिमांड

Ranchi Crime News: रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो गांव में हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी नुनु अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे मुख्य आरोपी अफसर अंसारी को कोर्ट से 72 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया गया है.

पुलिस अब रिमांड के दौरान अफसर अंसारी से पूछताछ कर घटना की पूरी वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी.

पुरानी दुश्मनी में हुआ था हमला
घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है. कोकदोरो गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया और फिर गोलीबारी हो गई. इस दौरान गांव के ही रहने वाले फिरोज अंसारी को गोली लग गई.

गोली लगने के बाद फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. फिलहाल उनका इलाज जारी है.

2022 की हत्या से जुड़ा बताया जा रहा विवाद
घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है. घायल फिरोज अंसारी के भाई जब्बार अंसारी के अनुसार, मामले की जड़ वर्ष 2022 में हुई एक हत्या से जुड़ी है.

उनका कहना है कि 2022 में उनके नाबालिग भतीजे सकलेन अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से परिवार के कुछ सदस्य डर और तनाव के कारण कांके थाना क्षेत्र के होचर गांव में रह रहे थे.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोलीकांड से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !