Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-16

Organizing Shri Laxmi Narayan Mahayagya: श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह भागवत कथा का आयोजन

Organizing Shri Laxmi Narayan Mahayagya: जमशेदपुर के श्री श्री शीतला माता मंदिर साकची के प्रांगण में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 26 जून 2025 से 5 जुलाई 2025 तक चलेगा। इस अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया, जिसमें आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
26 जून 2025 को सुबह 8 बजे से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। सभी शहरवासियों, माताओं और बहनों से आग्रह किया गया है कि वे इस कलश यात्रा में जरूर शामिल हों। कलश यात्रा के बाद मंडप प्रवेश और वेदी निभाण होगा।
27 जून 2025 को मंडपस्य देवताओं के उजन के बाद शाम 6:30 बजे से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह कथा परम पूज्य श्री जीयर स्वामी जी महाराज के शिष्य बैकुंठनाथ स्वामी जी द्वारा की जाएगी। भागवत कथा 3 जुलाई 2025 तक चलेगी।
3 जुलाई 2025 को भागवत कथा की पुण्याहुति की जाएगी। 4 जुलाई 2025 को दोपहर 1 बजे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कुणाहुति की जाएगी। इसके बाद, 1 बजे से हरि कीर्तन का आयोजन कुमार अर्जुन द्वारा किया जाएगा।
5 जुलाई 2025 को 2 बजे तक विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। भंडारे में प्रसाद के रूप में आरा जिले का मशहूर हाथी कान पूरी, सब्जी, चटनी और बूंदी उपलब्ध होगी। शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जो 10 बजे तक चलेगा।
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह भागवत कथा का आयोजन जमशेदपुर के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक अवसर है। सभी शहरवासियों से आग्रह किया गया है कि वे इस आयोजन में शामिल हों और इसका लाभ उठाएं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !