Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Seraikela News: विश्व पर्यावरण दिवस पर सरायकेला डीसी ने साहिबगंज स्थित वृद्धाश्रम में किया पौधारोपण

Seraikela: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने साहिबगंज स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम परिसर में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त रीना हंसदा तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर भी उपस्थित रहीं। उपायुक्त ने केंद्र में उपलब्ध आवासीय, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही वृद्धजनों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, दैनिक आवश्यकताओं और केंद्र में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

वृद्धजनों की सुविधाओं का लिया जायजा
गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने केंद्र में कूलर, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

फल एवं सब्जी की खेती की सराहना
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वृद्धाश्रम परिसर में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा की जा रही फल एवं सब्जी की खेती का भी अवलोकन किया। उन्होंने आत्मनिर्भरता और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले इस प्रयास की सराहना की। उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से केंद्र का भ्रमण करें तथा मौसम और आवश्यकता के अनुरूप बीज एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएं, ताकि खेती से जुड़े प्रयासों को और बढ़ावा मिल सके।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !