Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में भर्ती एक नवजात की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल परिसर में कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।जानकारी के अनुसार, परसुडीह निवासी सोनू सिंह की पत्नी ने 1 जून को एमजीएम अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। नवजात का वजन करीब डेढ़ किलोग्राम होने के कारण उसे विशेष निगरानी और उपचार के लिए अस्पताल के एनआईसीयू (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती कराया गया था।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मृतक नवजात के परिजनों का आरोप है कि बच्चे के लिए मां का दूध अस्पताल में भेजा गया था, लेकिन उसे समय पर नहीं दिया गया। उनका कहना है कि दूध को यूं ही रखा रहने दिया गया और इलाज में बरती गई लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से किया इनकार
वहीं, अस्पताल प्रशासन ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि नवजात गंभीर संक्रमण से पीड़ित था और उसकी हालत पहले से ही नाजुक बनी हुई थी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बच्चे की मौत संक्रमण के कारण हुई है और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है।

मामले को लेकर बनी हुई है विवाद की स्थिति
नवजात की मौत को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। परिजन मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि अस्पताल प्रशासन अपने स्तर पर पूरे मामले को स्पष्ट करने में जुटा हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !