Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-13

Jamshedpur Birthday Party Firing: बर्थडे पार्टी में डीजे की धुन पर फायरिंग, FIR दर्ज

Meta Description

Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा मैदान में 9 अप्रैल की रात एक जन्मदिन पार्टी के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है। यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा की शिकायत पर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा निवासी जय सिंह, नीरज सिंह, डीजे संचालक मुख्तार और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच साकची पुलिस कर रही है।

 
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि तेज आवाज में डीजे बजाकर न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया गया और उसी शोरगुल की आड़ में हवाई फायरिंग की गई, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया और आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।
 
बताया गया कि पुलिस को जब डीजे की तेज आवाज की शिकायत मिली, तो डीजे को बंद करवा दिया गया था। इसके बावजूद डीजे बजता रहा और देर रात फायरिंग की गई। गनीमत रही कि फायरिंग से कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई, लेकिन यह घटना बड़ी अनहोनी को न्योता दे सकती थी।
 
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !