Jharkhand News: झारखंड के कोयलांचल क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर कोयला कारोबारियों की चिंता बढ़ती जा रही है. कारोबारियों का कहना है कि कुछ इलाकों में अपराधी तत्वों द्वारा दबाव बनाकर कोयला कारोबार को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.
हाल के दिनों में चतरा और हजारीबाग क्षेत्र में काम करने वाली एक कोयला कंपनी से गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में भय का माहौल बताया जा रहा है.
कारोबारियों का मानना है कि कोयला उद्योग पहले से ही कई चुनौतियों से जूझ रहा है. ऐसे में आपराधिक गिरोहों की दखल बढ़ने से निवेश, रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है.
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की उम्मीद
जानकारों का कहना है कि किसी भी उद्योग में अपराधियों का प्रभाव बढ़ने से पूरे क्षेत्र का कारोबारी माहौल प्रभावित होता है. कोयला कारोबार को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन को ऐसे मामलों में लगातार निगरानी बढ़ाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है.
कोयला क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि कारोबारी बिना डर के अपना काम कर सकें.