Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Ranchi News : नाबालिग किशोरी के लापता होने से हड़कंप, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Ranchi News : राजधानी के कोकर क्षेत्र से 17 वर्षीय एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। परिवार ने एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घर के पास से अचानक हुई लापता
परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार किशोरी शुक्रवार शाम घर के पास से अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी।

कोकर चौक से दीपाटोली के बीच साथ देखे जाने का दावा
परिजनों का आरोप है कि एक युवक किशोरी को अपने साथ लेकर गया है। परिवार के अनुसार दोनों को कोकर चौक से दीपाटोली जाने के दौरान एक टेम्पो में साथ देखा गया था। इसी आधार पर युवक पर संदेह जताते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी की तलाश के लिए मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोरी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !