Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Chatra News : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवा कारोबारी की मौत, चालक फरार

Ranchi News : हंटरगंज थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवा व्यवसायी रौशन गुप्ता उर्फ मुन्ना की मौत हो गई। घटना चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर भोंदल नगिनदहा पुल के समीप हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहे थे रौशन

जानकारी के अनुसार हंटरगंज बाजार निवासी रौशन गुप्ता उर्फ मुन्ना पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान भोंदल नगिनदहा पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, ताकि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !