Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Jamshedpur News: टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर बुलेट सवार युवकों ने किया हमला, "तुम बहुत पैसा कमा रहे हो" कहकर गले पर मारा चाकू

Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ईंट-बालू कारोबारी पर बाइक सवार दो युवकों ने हमला कर दिया. बदमाशों ने कारोबारी के गले पर चाकू मारकर उन्हें धमकाया. घटना के बाद घायल कारोबारी लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.

पीड़ित कारोबारी की पहचान केबल टाउन निवासी सुजीत झा के रूप में हुई है. वह ईंट-बालू का कारोबार करते हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह वह रोज की तरह अपने स्टॉक पर पहुंचे थे. इसी दौरान बुलेट सवार दो युवक वहां पहुंचे और बिना किसी पहचान के उनके साथ बदसलूकी करने लगे.

गले पर चाकू रखकर बोले:- "बहुत पैसा कमा रहे हो"
सुजीत झा के अनुसार, युवकों ने कहा कि "तुम बहुत पैसा कमा रहे हो" और इसके बाद उन्हें पकड़कर गले पर चाकू लगा दिया. विरोध करने पर चाकू लगने से वह घायल हो गए. घटना के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए.

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को वह पहले कभी नहीं जानते थे और उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं है. बदमाशों ने उनसे किसी रकम की मांग नहीं की, बल्कि सिर्फ धमकाया.

व्यापारियों में डर का माहौल
घायल कारोबारी ने कहा कि अगर सुबह-सुबह व्यापार करने आए लोगों के साथ ऐसी घटनाएं होंगी तो लोगों में डर का माहौल बनेगा. उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है. टेल्को थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !