Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Jamshedpur News : बिष्टुपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News : बिष्टुपुर थाना पुलिस ने शनिवार सुबह एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बेलीबोधन घाट के पास से एक हथियारबंद अपराधी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) और पुलिस उपाध्यक्ष (सी०सी०आर०) के दिशा-निर्देश में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेलीबोधन घाट की घेराबंदी की, जहां पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने लगा। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे दबोच लिया।


पकड़े गए युवक की पहचान 19 वर्षीय निहाल कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर-2 (महावीर नगर) का रहने वाला है। पुलिस द्वारा की गई विधिवत तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध देसी पिस्टल और उसमें लोड एक जिंदा गोली बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह शहर में दहशत पैदा करने और लोगों को डराने-धमकाने के इरादे से हथियार लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25(1-B)a/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !