Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Aadhar Photo Update: आधार की पहचान बनेगी और बेहतर, नई फोटो अपडेट कराने का जानें तरीका

Aadhaar Photo Update: अगर आपके आधार कार्ड की फोटो बहुत पुरानी हो गई है या आपको अपनी आधार की तस्वीर पसंद नहीं है, तो अब इसे बदलवाना आसान है। पुरानी फोटो की वजह से कई बार पहचान से जुड़ी दिक्कतें भी आ सकती हैं, इसलिए जरूरत पड़ने पर नई फोटो अपडेट कराना बेहतर विकल्प है।


ऑनलाइन बुक करें अपॉइंटमेंट, बचाएं समय
नई फोटो अपडेट कराने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां “My Aadhaar” सेक्शन में जाकर “Book an Appointment” विकल्प चुनें। इसके बाद अपना नाम, आधार नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरकर अपडेट का विकल्प चुनें।

अपनी सुविधा के अनुसार चुनें तारीख और समय
फोटो अपडेट के लिए आधार सेवा केंद्र जाने की तारीख और टाइम स्लॉट चुनें। निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के बाद अपॉइंटमेंट स्लिप डाउनलोड या प्रिंट कर लें। तय समय पर उसी आधार केंद्र में पहुंचें जहां आपने अपॉइंटमेंट बुक किया है।

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद होगी नई फोटो अपडेट
आधार केंद्र में आपके दस्तावेज और आधार की जांच की जाएगी। इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन कर आपकी नई फोटो क्लिक की जाएगी और सिस्टम में अपडेट कर दी जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने पर आपको एक रसीद दी जाएगी और कुछ दिनों के भीतर आधार कार्ड में आपकी नई फोटो अपडेट हो जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !