Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Jharkhand Politics: कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने की CM हेमंत सोरेन से मुलाकात, कहा:- गठबंधन में कोई भ्रम नहीं, दोनों राज्यसभा सीटें जीतेंगे

Jharkhand Politics: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही सियासी हलचल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच अहम बैठक हुई. कांग्रेस के विशेष पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की.

कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा के बाद झामुमो की ओर से दोनों सीटों पर दावा किए जाने को लेकर गठबंधन के भीतर खींचतान की चर्चा तेज हो गई थी. इसी बीच हुई इस बैठक को गठबंधन में समन्वय और नाराजगी दूर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

"भावनाएं आती-जाती हैं, फैसला नेतृत्व का होता है"
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि बड़ी राजनीतिक पार्टियों में नेताओं और कार्यकर्ताओं की अपनी भावनाएं होती हैं, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व का होता है और सभी उसे स्वीकार करते हैं.
उन्होंने कहा कि अब गठबंधन के भीतर किसी तरह की गलतफहमी नहीं है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई है.

महागठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा चुनाव
कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस का गठबंधन मजबूत है और यह केवल चुनावी समझौता नहीं, बल्कि पहले से बना हुआ राजनीतिक गठबंधन है.
उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा. साथ ही कहा कि भाजपा के खिलाफ सभी सहयोगी दल एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे.
राज्यसभा चुनाव को लेकर अब सभी की नजरें नामांकन प्रक्रिया और आगे की राजनीतिक रणनीति पर टिकी हुई हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !